सूर्य: उत्पत्ति, तथ्य,
रात के अँधेरे में आसमान में चमकते हुए अरबों तारे और इनकी ख़ूबसूरती हमे बहुत आकर्षित करती है | यह तारे वास्तव में एक खगोलीय पिंड होते हैं , जो लगातार ऊर्जा का उत्सर्जन करते रहते हैं |
सूरज भी हमारे ब्रमाण्ड का एक तारा है ,सूरज हमारे सोर मंडल का मुखिया है जो लगातार हमारी आकाश गंगा को रौशनी तथा ऊर्जा प्रदान कर रहा है |
वास्तव में पृथ्वी पर जीवन सूर्ये के प्रकाश व इसकी ऊर्जा से ही संभव है ,
तो आइये जानते हैं सूर्ये के निर्माण \उत्पत्ति तथा इसके अंत के बारे में कुछ रोचक जानकारियां |
आज के लेख में हम पड़ेंगे -
सूरज कैसे प्रकाशमान है ?
सूरज में ऊर्जा कहाँ से आती है ?
सूरज का निर्माण कैसे हुआ ?
सूरज का अंत कब होगा ?
तथ्य
सूरज क्या है What is sun:-
- सूरज ब्रमाण्ड में मौजूद अरबों तारों में से एक है ,वास्तव में यह गैसों से भरा एक गोला है,जिसमे मुख्यत हीलियम तथा हाइड्रोजन गैसे प्रमुख हैं |
- हीलियम तथा हइड्रोजन के अलावा सूरज में ऑक्सीजन ,कार्बन ,आइरन , नाइट्रोजन , नीआन , मेग्निशियम आदि गैसे होती हैं |
- सूरज में प्रकाश का स्त्रोत नाभिकीय सलयन क्रिया है जो निरंतर जारी रहती है |
- आइस्टीन के समीकरण E=mc² के अनुसार ऊर्जा ख़त्म नहीं होती परन्तु एक अवस्था से दूसरी अवस्था में परिवर्तित होती है ,सूरज भी अपनी ऊर्जा ऊष्मा के रूप में देता है जिससे सूरज की ऊर्जा एक दिन समाप्त हो जाएगी |
- गैसीय गोला होने के कारण सूरज की सतह भी लगातार फूलती व सुकुडती रहती है ,लेकिन पृथ्वी से अधिक दुरी होने के कारण ये हमे दिखाई नहीं देती है |
सूरज की उत्पत्ति Origin of the sun:-
नेबुलर थ्योरी के अनुसार सूरज का निर्माण 4. 5 अरब साल पहले हुआ है | सूरज का निर्माण नेबुलर अर्थात निहारिकाओं की वजह से हुआ है |
निहारिकायें विभिन्न गैस के बादल के समूह के रूप में होती हैं ,यही गैस के बादल परस्परिक क्रिया करके तारे के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं |
किसी भी तारे की ऊर्जा धीरे धीरे समाप्त होती रहती है ,और अंतः में तारा लाल दानव ( red giant ) बन के समाप्त हो जाता है |

बात पते की :- इंसान उच्चारण से नहीं ,उच्च आचरण से श्रेष्ट बनता है |
पृथ्वी से रिश्ता Relationship with earth :-
सूरज सोर मंडल का महत्पूर्ण भाग अथवा मुखिया होता है , सूरज सोर मंडल में ऊर्जा का उत्सर्जन करता है | सोर मंडल के सारे ग्रह सूरज के चारो तरफ एक वृताकार वलय में चक्कर लगाते हैं |
सूरज नहीं हो तो पृथ्वी पर अंधकार छा जाएगा ,प्राणी जगत का विकास तथा उत्पत्ति संभव नहीं होगी |
सूरज से पृथ्वी पर ऊर्जा तथा प्रकाश के साथ साथ हानिकारक विकिरणें भी आती है ,लेकिन पृथ्वी में मौजूद आयन मंडल के कारण इससे हमारी रक्षा होती है |
सूरज ग्रहण Solar eclipse :-
परिक्रमण करते हुए जब चाँद सूरज तथा पृथ्वी के मध्य आ जाता है तो सूरज का प्रकाश पृथ्वी पर आंशिक रूप या पूर्ण रूप से कम दिखाई देता है जिसे सूरज ग्रहण कहते है |
धूमकेतु क्या है
उल्कापिंड पृथ्वी से क्यों टकराते है
बात पते की :- धीरे बोलिये शांति मिलेगी ,सेवा करें शक्ति मिलेगी |
सूरज का अंतःSun exposure -
जैसा की हम जानते हैं की सूरज भी एक तारा है ,जो लगातार अपनी ऊर्जा उत्सर्जन कर रहा है |
सूरज में उपस्थित गैसे समाप्त हो जाएगी तथा नाभिकीय सलयन की क्रिया पर प्रभाव पड़ेगा , सूरज का तापमान बढ़ जाएगा तथा इसका व्यास भड़ना शुरू हो जायेगा उसी समय लगभग सभी ग्रहों को अपने अंदर ले लेगा |
अन्तः में लाल दानव बन ( red giant ) बन जाने के बाद इसका भी अंतः हो जाएगा |
सूरज से जुड़े तथ्य fact :-
- सूरज की पृथ्वी से दूरी 149. 6 मिलियन Km है |
- सूरज से पृथ्वी तक प्रकाश आने में लगभग 8 मिनट 16 सेकण्ड का समय लगता है |
- सोर मंडल का लगभग 99. 9 % भाग सूरज का होता है |
- सूरज की ऊपरी सतह का तापमान लगभग 6000 डिग्री होता है, जबकि अंदर का लगभग डेढ़ करोड़ डिग्री होता है
|

- सूरज पृथ्वी से आकर में 12000 गुना ज्यादा होता है |
- उगते सूरज का देश जापान को कहा जाता है |
- सूरज का गुरुत्वाकर्षण धरती से 27 गुना ज्यादा होता है |
- सूरज में कुल गैसों में से हाइड्रोजन लगभग 74 % है , हीलियम लगभग 25 % है |
आज के लेख में हम ने जाना
सूरज कैसे प्रकाशमान है ? सूरज में ऊर्जा कहाँ से आती है ? सूरज का निर्माण कैसे हुआ ? सूरज का अंत कब होगा ? तथ्य
आप को यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर जरूर बताये
your best teacher is your last mistake.
0 टिप्पणियाँ