अमेज़न वर्षावन, पृथ्वी के फेफड़े (Amazon rainforest's, earth lungs).


अमेज़न वर्षावन, पृथ्वी के फेफड़े Amazon jungle in hindi.


अमेज़न के जंगलों का घटता हुआ क्षेत्रफल लगातार चिंता का विषय बना हुआ है | यह वही जंगल है जो अपनी बारिश पैदा कर सकते हैं | इनका अपना एक अलग वायुमण्डल है | 

दुनिया के तापमान में इन जंगलो की विशेष भूमिका है |  आज इनका अस्तित्व खतरे में है | रिपोर्टो के अनुसार हर एक मिनट में तीन फुटबॉल के मैदान के आकार के जंगल साफ़ किये जा रहे हैं |  जिनका वैश्विक वायुमंडल पर भी गहरा असर पड़ रहा है |


आइये जानते है अमेज़न के जंगलो के स्थिति विस्तार के बारे, में इससे जुड़े लाभ के बारे, में तथा इसके भविष्य पर मंडरा रहे खतरे के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ -





आज के लेख में हम बात करेंगे -
Amazon jungle का रहस्य ? 

अमेज़न जंगल को खतरे?
अमेज़न की जैवविविधता ?
 तथ्य


Amazon jungle का स्थिति विस्तार Amazon jungle status expansion :-

अमेज़न जंगल के नाम की बात करे तो अमेज़न जंगल का नाम ग्रीक पौराणिक कथाओ के अनुसार  यह ग्रीक शब्द अमजोंस से पड़ा जिसका का अर्थ महिला योद्धा है. इसका मतलब  अमेज़न जंगल में पायी जाने वाली आदिवासी महिलाओ से मालूम पड़ता है |


अमेज़न वर्षा वन की क्षेत्रफल की बात करे तो इसका विस्तार लघभग 21 लाख वर्ग मील या 5500000 किमी स्कवैयर है |  मुख्यत: ब्राजील, पेरू,  वेनेजुएला , गुयाना , सूरीनाम ,रफ्रेन्च गुयाना ,कोलंबिया आदि में फैला हुआ है | इन जंगलो का अधिकांश भाग लघभग  55 -60 % ब्राजील में पाया जाता है | इसके बाद पेरू में 10 -15 % हिस्सा बाकी हिस्सा अन्य देशो में है |









विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेज़न नदी यही से निकलती है इसी कारण इस नदी का नाम अमेज़न नदी पड़ा है |
अमेज़न नदी की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, की इस नदी में से भी कई नदियाँ  निकलती है |  जिनकी संख्या 1000 नदियों से भी ज्यादा है |

इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की अकेले अमेजन के जंगल कितना वर्षा का जल उपलब्ध कराते हैं |





gyan2gyani on youtube 👇👇👇







अमेजन jungle की विशेषताएं Characteristics of amazon rain forest :-

वैसे तो अमेज़न के जंगलो से निकलने वाली नदियों से  हम अंदाजा लगा सकते है की यह जंगल कितनी वर्षा उपलब्ध कराते हैं लेकिन वर्षा या बारिश के आलावा इस जंगल के कई अन्य विशेषताएं भी है | जो जंगल से मिलती है जैसे -

  • इन जंगलों  का अपना अलग वातावरण है यहाँ का तापमान अलग होता है | विश्व के तापमान तथा यहाँ के ताप मान में काफी फर्क जाता है  |

  • यह जंगल खुद के बदलो का निर्माण कर सकते है | खुद की वर्षा करते हैं |
  • सांस लेने के लिए आवश्यक गैस ऑक्सीजन का सबसे अधिक % अमेज़न के जंगलो से ही प्राप्त होता है |  अगर पुरे विश्व में मौजूद ऑक्सीज़न में से अमेज़न जंगल का हिस्सा अथवा प्रतिशत निकाला जाये तो यह कुल ऑक्सीजन का 20 % है | विश्व के ऊंचे घने पेड़ भी यहां मौजूद है | 

  •  दिन के समय में भी यहां सूरज की रौशनी कुछ देर ही रहती है ज्यादतर रौशनी तब ही होती है जब सूरज सिर के ऊपर होता है जिसका मतलब यहां के पेड़ बहुत घने है जो रौशनी जमीन तक नहीं पहुंचने देते हैं |
  • यहा पर मौसम का  अदाजा नहीं लगाया  जा सकता कुछ देर में मौसम साफ़ रहता है तो कुछ देर में घनघोर बारिश यहां बरसती है |



अमेज़न जंगल की जैवविविधता  Biodiversity of the amazon jungle :-

अमेजन जंगल की जेवविविधता की बात करने से पहले हम समझ ले की जैवविविधता क्या होती है |

जीवविविधता का मतलब  विशेष स्पीशीज़, वनस्पति, या जीव से होता है जो विशेष क्षेत्रों में ही पाए जाते है |
यहां भी कुछ जिव, जंतु, पेड़ ,पोधे ऐसे है जो सिर्फ यही ही मिलते हैं या यह ही की विशेषता है |


  • जंगल में कई तरह के पेड़ पौधे पाए  जिनका चिकित्स्कीय महत्व भी है |  सेकड़ो दवाये यहां मौजूद जड़ी बूटियों से बनाई जाती है |





  • यहां हजारो प्रकार की पेड़ो की प्रजातिया पायी जाई है | कैंसर से लड़ने में भी यह दवाये महत्यपूर्ण साबित हो सकती हैं |




                                                                        





  • यहां पर लघभग 250 से ज्यादा जनजातीय आज भी निवास करती हैं तथा ज्यादातर जीवन यापन के लिए जंगलो पर ही निर्भर हैं |
  • यहां उपस्थित जीव जंतु की बात करे तो यह दुनियाँ भर के खतरनाक जानवर पाए जाते हैं  जिनमे मुख्यत: भेड़, बकरी तथा अन्य छोटे जानवरो को निगलने अथवा खाने वाले अनाकोंडा ,तेंदुए जो विश्व की किसी भी अन्य जगह पाए जाने वाले जानवर से ज्यादा खतरनाक व शक्तिशाली है |
  • जंगली भेंसे, हिरण, गिरगिट जैसे अनेकों  समान्य जानवर यहां भी बहुतायत में मिलते हैं |
  • उल्लू जैसी दिखने वाली ईगल ( हार्पी ईगल ) भी यही पायी जाती है जो हवा से आकर बंदर खरगोश का शिकार करती है |









                                                                         

  • जंगली मेढ़क भी यह मिलते हैं जो शिकार के लिए अपने आप को वातावरण के रंग में ढाल सकते हैं अथवा छुपा सकते हैं |
  • अमेज़न नदी में मौजूद जीव जन्तुओ की बात करे तो यहां हजारो सख्या में मौजूद मछलियों की प्रजातियाँ पायी जाती है | खतरनाक पिरहाना मछली भी यहां पायी जाती है |
  • यहां कुछ कुछ क्या बहुत से जीव ऐसे भी हो सकते है जिनका तो अभी तक पता भी नहीं लगाया गया हो फिर भी यह दुनिया के सामने आये बिना भी खतरे में हैं |




पृथ्वी की वायुमंडल में मौजूद गैसे तथा परते,,, पढ़े 👈👈 ।




अमेज़न जंगल पर मंडराते खतरे  Dangers hovering over the Amazon jungle  :-


  • इतनी विशेषताओं और उपयोगिताओं से भरपूर अमेजन जंगल पर भी कई खतरे मंडरा रहे हैं |
  • भड़ती आबादी का खतरा अमेजन जंगलो पर भी मंडरा रहा है | 



  • रहने के लिए आवास तथा फेक्ट्रियो के कारण बड़ी संख्या में इन जंगलो का सफाया किया जा रहा है |
  •  वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या इन जगलो में लगने वाली आग है जिसके दो कारण हो सकते हैं एक प्राकृतिक कारण तथा दूसरा मानवीय कारण |



  • प्राकृतिक कारण में भड़ते तापमान के कारण सूखी पेड़ की पत्तियों में आग लगना आम बात होती है लेकिन  कंक्रीट का जाल बिछाने के चककर में जानबूज कर भी शायद इन जंगलो को आग के हवाले किया जा रहा है |



  • आग की भड़ती हुई घटना से प्राकृतिक प्रेमी खासे चिंतित हैं क्योंकि अमेजन जंगल अपने आप में एक देश अथवा सिस्टम की तरह है जो प्राकृतिक वातावरण को बनाये रखने में मध्यपूर्ण रोल अदा करते हैं | आशा है की इन जंगलो को समय रहते बचा लिया जायगा |




तथ्य fact-अमेज़न वर्षावन (jungle):-


  • अमेज़न जंगलों  को अगर एक देश घोषित कर दिया जाए तो क्षेत्रफल की नजरो से यह विश्व का 9 वा देश होगा |
  • इस साल अमेज़न के जंगलो में अस्सी % से ज्यादा आग के मामले भडे हैं |
  • अमेज़न जंगल के पास सबसे ज्यादा आबादी वाली सिटी मनाउस है |
  • विश्व को 20 %ऑक्सीज़न देने वाले इन जंगलों को पृथ्वी के फेफड़े कहा जाता है |
  • वेज पिरहाना मछली का भी यहा पता चला है |




आज के लेख में हम ने जाना -
अमेज़न जंगल का रहस्य ? अमेज़न जंगल को खतरे? अमेज़न की जैवविविधता ? तथ्य अमेज़ॉन जंगल आग हिंदी में 
आप को यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर जरूर बताये। ......





Your best teacher is your last mistake.



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ