बरमूडा ट्राएंगल : रहस्य,तथ्य. ( Bermuda triangle : mystery,facts.)

बरमूडा ट्राएंगल : रहस्य,तथ्य. 


हमारे संसार में कई ऐसी जगह व स्थान है,जहाँ रहस्मयी घटनाएँ होती रहती हैं | इन जगहों में कई अनसुलझे सवाल छुपे है, जिनको सुलझाया नहीं जा सका है |

हालांकि समय समय पर कई तर्कों के माध्यम से इन जगहों की पहली सुलझायी जाती रही है ,यहाँ हम बात कर रहें है रहस्मयी त्रिकोण बरमूडा ट्राएंगल के बारे में, वैज्ञानिकों  के अनुसार यहाँ मौसम की असामान्य घटनाएं होती हैं ,जो यहां भटक के आये विमान तथा जहाजों को गायब कर देती हैं| 

लेकिन मौसम के यह अजीब बादल या अजीब स्थिति यही क्यों हैं, व कैसे है यह भी एक सवाल ही है |

तो आइए जानते हैं बरमूडा ट्राएंगल के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ |



                        


आज के लेख में हम पड़ेंगे👀 -
बरमूडा ट्राइएंगल का रहस्य क्या है ?
सबसे पहले बरमूडा ट्राइएंगल की जानकारी किसने दी ?
गायब हुए जहाज व विमानों का रहस्य
बरमूडा ट्राइएंगल का वैज्ञानिक कारण क्या है ?







बरमूडा ट्राएंगल Bermuda Triangle :-




  • बरमूडा ट्राएंगल समुंद्र🌊 के बीच त्रिकोण के आकार के क्षेत्रफल में फैली एक जगह है, जिसकी स्थिति उतर अटलांटिक महासागर में बताई जाती  है | 

  • बरमूडा ट्राएंगल को शैतानी (डेविल )👽 ट्राइंगल भी कहा जाता है | 
  




  • बरमूडा ट्राएंगल के तीनो कोने क्रमश: बरमूडा,मियामी,सेन जआनार जगह से मिलते हैं |


                   

source: wikipedia



बरमूडा ट्राएंगल की जानकारी Bermuda Triangle Information :
ऐसा माना जाता है की बरमूडा ट्राएंगल की जानकारी सबसे पहले क्रिस्टोफर कोलम्बस ने दी थी कोलंबस ने बताया था, कि इस क्षेत्र में आते ही उनका कम्पास (दिशासूचक यन्त्र )🔭🔍 ने कार्य करना बंद कर दिया था, और उन्हें अतरंगी या अजीब रोशनी दिखाई दी थी, तथा आकाश में एक बड़ा आग का गोला जलता हुआ दिखाई दिया था |
अपने लेखों में भी कोलंबस ने इस बात का वर्णन किया था |





बात पते की 👀:-इंसान की इच्छा समुन्द्र की तरह है असीमित और अनंत  | 






गायब हुए जहाज🚢 व विमानों✈ का रहस्य The mystery of missing ships and planes :-

कई सालो से यहां कई ऐसी घटनाएँ हुई है, जिसमे यहां भटक कर पहुंचे जहाज या विमान गायब हो गए अर्थात बाकि दुनिया से उनका सम्पर्क टूट गया | कुछ घटनाएँ इस प्रकार है -
1872 :-
4 दिसंबर 1872 में मैरी सेलेस्ट नामक एक जहाज बरमूडा ट्राइंगल से गायब हो गया, जो कुछ समय बाद अटलांटिक महासागर में पाया गया, लेकिन उसपर यात्री नहीं मिले |





1945 :-
नेवी  के पांच हवाई जहाज 5 दिसंबर 1945 में बरमूडा ट्राइंगल से गायब हो गए |
1947 :-
सन 1947 में सेना का सुपरफोर्ट जहाज बरमूडा ट्राइंगल में घुसते ही गायब हो गया | जिसका आज तक कुछ पता
नहीं चला



                    |




1950 :-
अमेरिकी जहाज सन 1950 में यहाँ से गुजरा जिसका नाम एसएस सेंड्रा था, वह जहाज भी इस क्षेत्र में आते ही गायब हो गया |
1952 :-
 एक ब्रिटिश जहाज सन 1952 में बरमूडा ट्राइंगल से गायब हो गया |
1962 :-
अमेरिकी सेना का विमान 1962 में बरमूडा से गायब हो गया |
1972 :-
सन 1972 में जर्मनी का जहाज यहाँ से गायब हो गया |





                       




2017 :-
27 मई 2017 को एक प्राइवेट हवाई जहाज बरमूडा ट्राइंगल के 24 हजार फ़ीट ऊपर उड़ रहा था वह अचानक वहा  से गायब हो गया और आज तक नहीं मिला |
2018 :- 
सन 2018 में एक जहाज बरमूडा ट्राइंगल के क्षेत्र में आते ही गायब हो गया जिसमे 44 लोग थे |





बरमूडा ट्राइएंगल में अजीब स्थिति का कारण reason  :-




  • वैज्ञानिको के अनुसार बरमूडा ट्राइंगल में पाए जाने वाले बादल सामान्य नहीं होते है | यह एयर बोम के समान होते है, इन्हें हेक्सागोनल क्लाउड्स ⛈⛈नाम दिया गया है | 

  • जब यह एयर बोम💣 फटते है तो समुंद्र में तेज तूफ़ान चलता है, और समुंद्र की लहरें कई फुट ऊपर उठ जाती है | यही कारण से बरमूडा ट्राइंगल को खतरनाक बताया गया है |






बात पते की 👀:- समय और समुंद्र की लहर किसी की प्रतीक्षा नहीं करती | 





बरमूडा ट्राइएंगल से जुड़े तथ्य facts  :-




  • बरमूडा ट्राइंगल में 500 साल में लगभग 2000 से ज्यादा जहाज व 75 से ज्यादा एयरक्राफ्ट गायब हो चुके हैं |
  • बरमूडा ट्राइंगल में हर साल लगभग 4 प्लेन व 20 जहाज गायब हो जाते हैं  |
  • यहाँ लगभग 900 लोग मर चुके हैं तथा 55 -60  लोग ही घायल अवस्था में बचकर आये हैं |
  • इसका क्षेत्रफल लगभग 7,00,000 वर्ग किलोमीटर है |







आज के लेख में हम ने जाना -
बरमूडा ट्राइएंगल का रहस्य क्या है ? सबसे पहले बरमूडा ट्राइएंगल की जानकारी किसने दी ? गायब हुए जहाज व विमानों का रहस्यबरमूडा ट्राइएंगल का वैज्ञानिक कारण क्या है ?
आप को यह जानकारी कैसी लगी comment कर जरूर बताये। ..... 









Your best teacher is your last mistake.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ