चक्रवात? : नामकरण?, प्रकार?, कारण ?,तथ्य?
जब भी हम किसी प्राकृतिक वातावरण को देखते हैं, या उसकी कल्पना करते हैं, तो उस वातावरण की अनूठे रूप को देख कर हम उसमें खो जाते हैं | ऊँचे ऊँचे पहाड़🗻 ,झरने हरियाली🌴 ,फूल ,बाघ बगीचे हमारे मन मस्तिष्क पर अत्यधिक असर डालते है | लेकिन जिस प्रकार एक सिक्के के दो पहलू होते हैं ,ठीक उसी प्रकार हमारी प्रकृति का भी एक अलग रूप देखने को मिलता है |
जब प्रकृति अपना रोद्र रूप🔥 धारण कर लेती है,तो उससे बहुत हानि होती है कभी कभी तो यह सम्पूर्ण विनाश का कारण भी बन जाती है |
प्रकृति का रोद्र रूप धारण करने के पीछे मुख्य रूप से प्राकृतिक कारण तथा मानवीय कारण हो सकते हैं| जिस तरह मानव संसाधनों का लगातार उपयोग कर रहें, तथा जिस तरह से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, भविष्य में और भी गंभीर परिणाम हमे देख ने को मिल सकते हैं ,और हम प्राकृतिक आपदाओं से घिर सकते हैं |
उन्ही प्राकृतिक आपदाओं में से एक आपदा जो ज्यादातर समुन्द्र में विशेष वायु चक्र🌀 की स्थिति के कारण आती है ,जिसे चक्रवात 🌀कहते हैं |
तो आईए जानते हैं, चक्रवात🌊 आने के कारण तथा इसके बारे में में कुछ रोचक जानकारियाँ -
आज के लेख में हम पड़ेंगे👀 -
चक्रवात कैसे आता है?
चक्रवात कितने प्रकार के होते हैं?
चक्रवात का नामकरण कैसे होता है?
समुद्र में चक्रवात कैसे बनता है?
चक्रवात तूफान कब आएगा?
चक्रवात क्या होता है Cyclone :-
- चक्रवात को अगर परिभाषित किया जाए तो यह घूमती हुई वायु राशि होती है, अर्थात यह एक ऐसी विशेष स्थिति होती है, जिसमें हवा तीव्र गति से गोलाकार पथ में चककर लगाती है |
- यह विशेष स्थिति कम अथवा निम्न वायु दाब के क्षेत्र के कारण होती है, जिसमे उस भाग पर हवा का दाब कम हो जाता है |
- निम्न वायु दाब की स्थिति जहाँ उत्पन होती है उसे चक्रवात का केंद्र कहते हैं |
![]() |
चक्रवात केंद्र |
चक्रवात बनने के कारण Reasons for cyclone formation :-
- चक्रवात की यह स्थिति गर्म हवाओं के कारण होती हैं | जब समुन्द्र की हवाएं गर्म होकर ऊपर की और उठती हैं तो उस जगह स्थान रिक्त हो जाता है, जिससे निम्न दाब का क्षेत्र उत्पन हो जाता है ,इस रिक्त अथवा खाली स्थान को भरने के लिए ठंडी हवाये इस रिक्त स्थान की और बहने लगती हैं, जिससे चक्रवात की स्थिति उत्पन हो जाती है | चक्रवात बन कर स्थल की और आ जाता है जिससे भारी तबाही होती है |
कोरोना वायरस से जुड़े सवाल और सावधानियाँ
बात पते की 👀:- अकसर बिन बुलाये आने वाले बिन बताये चले जाते हैं |
चक्रवातों की दिशायें Cyclone directions :-
- चक्रवाती हवाओं की घूमने की दिशाओं के कारण इसे दो भागो में बांटा गया है पहला घडी की दिशा में तथा दूसरा घडी की विपरीत दिशा में |
- उत्तरी गोलार्द्ध में चक्रवाती हवाओं की दिशा घड़ी की विपरीत दिशा होती है |
- दक्षिणी गोलार्द्ध में इन हवाओं की दिशा घड़ी की दिशा के समान होती है |
![]() |
चक्रवात |
चक्रवातों का नामकरण Naming of cyclones :-
- चक्रवातों के अजीब अजीब नामों को सुनकर आप जरूर सोचते होंगे की इन के नाम कैसे पड़े या इन नामो को कौन रखता होगा |
- 1950 -1955 के बीच उन चक्रवातों या उन तूफानों के नाम रखे गए जो घटित हो चुके थे | शुरू में ज्यादातर महिलाओं के नाम पर ही चक्रवातों के नाम रखे जाते थे, लेकिन धीरे धीरे फेमस शख्सियतों के नाम पर इनका नाम रखा जाने लगा |
- अब प्रत्येक संगठन देश या प्रत्येक देश अपने अपने क्षेत्रों में आये नामों को रखते हैं |
- भारतीय उपमहाद्वीप में 2004 में एक आठ देशों का संघटन बना जिसमे क्रम से प्रत्येक देश अपने यहाँ आये तूफानों के नाम रखते हैं |
बरमूडा ट्राइएंगल📐का राज
अमेज़न वर्षा वन🌳

- नाम रखने का क्रम देशों के अंग्रेजी नाम के पहले अक्षर से चुना जाता है, मतलब जिस सदस्य देश का नाम क्रम से पहले आएगा उसका नंबर पहले नामकरण के लिए आएगा तथा इसी क्रम से लगातार नंबर आएगे |
भारत ,बांग्लादेश ,पाकिस्तान ,म्यांमार ,मालदीव ,श्रीलंका ,ओमान तथा थाइलैंड हैं |
बात पते की 👀:- मौका मिले तो सार्थी बनना स्वार्थी नहीं|
चक्रवात से जुड़े तथ्य facts💬 :-
- विभिन्न देशों में चक्रवातों को अलग अलग नामों से जाना जाता है, चीन तथा जापान में इसे टायफून, हिन्द महासागर में चक्रवात व साइक्लोन, अमेरिका में हरिकेन, ऑस्ट्रेलिया में विलिविलीज़ के नामों से जाना जाता है
|

- चक्रवातों के निशान मंगल तथा वरुण की सतह पर भी देखे गए हैं |
- चक्रवातों का आकार आम तोर पर सर्पिला आकार होता है |
- गर्म जगहों पर उष्ण कटिबंदीय चक्रवात आते है, तथा ठंडी जगहों पर शीतोष्ण कटिबंदीय चक्रवात आते हैं |
- उष्ण चक्रवात के लिए समुन्द्र का तापमान लगभग 27 डिग्री होना चाहिए |
आज के लेख में हमने जाना -
चक्रवात कैसे आता है? चक्रवात कितने प्रकार के होते हैं? चक्रवात का नामकरण कैसे होता है? समुद्र में चक्रवात कैसे बनता है? चक्रवात तूफान कब आएगा?
आप को यह जानकारी कैसी लगी comment कर जरूर बताएं। .....
Your best teacher is your last mistake.
0 टिप्पणियाँ