कंप्यूटर के प्रकार ? तथ्य हिंदी में Computer Types.uses. facts in Hindi

कंप्यूटर के प्रकार ? तथ्य हिंदी में



मानवजाति के विकास में विज्ञान की महत्पूर्ण भूमिका रही है | समय समय पर विज्ञान अपने अविष्कार के माध्यम से जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान हमे उपहार स्वरूप दे देता है |

कम्प्यूटर भी उन्ही उपहारों में से एक है | यह युग कंप्यूटर का युग कहलाता है जिसने हमारे हर काम को असान कर दिया है|

कंप्यूटर में कई छोटे छोटे उपकरण,मेमोरी और भाग होते हैं इसके साथ साथ बात करे तो कंप्यूटर सिर्फ एक ही तरह का नहीं होता है ,कुछ कंप्यूटर अपने काम के आधार पर अलग है तो कुछ समय के साथ साथ बदल गए हैं |

तो आइए जानते है कंप्यूटर तथा इसके अलग अलग रूप व प्रकार के बारे में रोचक जानकारिया :-







आज के लेख में हम पड़ेंगे -
कंप्यूटर क्या है? 
computer  के प्रकार?
कंप्यूटर के जनक कोन  हैं ?
तथ्य 





Computer(कंप्यूटर ):-








कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है
जो "प्रोग्राम" की विशेष भाषा द्वारा निर्देशों को समझता है तथा हमे सूचना प्रदान करता है | 

  • शुरुआत में कंप्यूटर एक गणना यन्त्र के रूप में विकसित हुआ लेकिन अब इसके कई उपयोग हैं |





कंप्यूटर के प्रकार Type of computer:-
कंप्यूटर को उसके कार्य के आधार पर तीन प्रकार में वर्गीकरण किया गया है:-




कार्य प्रणाली के आधार पर  Working system






एनालॉग कंप्यूटर Analog Computer: -









वह कंप्यूटर जो वस्तु की भौतिक धारा जैसे ताप,दाब को मापने के लिए उपयोग किये जाते हैं एनालॉग कंप्यूटर कहलाते हैं |
इन कंप्यूटर में डाटा को स्टोर करने की क्षमता कम होती है | इनके signals लगातार होते है |






डिजिटल कंप्यूटर Digital computer :-








डिजिटल कंप्यूटर
वह कंप्यूटर होते है जिनकी कार्य प्रणाली digit पर आधारित होती है|  डिजिटल कंप्यूटर में डाटा  digit के रूप में होता है |
डिजिटल कंप्यूटर इनपुट को binary में convert करके प्रोसेस करते हैं | इन कंप्यूटर के signals लगातार नहीं होते है |



हाइब्रिड कंप्यूटर  Hybrid computer :-
जिन कंप्यूटर में एनालॉग व डिजिटल दोनों कंप्यूटर की विशेषता होती है वह कंप्यूटर हाइब्रिड कंप्यूटर कहलाते है | हाइब्रिड कंप्यूटर द्वारा की गई गणना एनालॉग कंप्यूटर से अधिक तेज व शुद्ध होती है |






कार्य क्षमता के आधार पर On the basis of efficiency 

माइक्रो कंप्यूटर Microcomputer  :-





इन कंप्यूटर को पर्सनल कंप्यूटर कहते हैं  |
माइक्रो कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता व गति सबसे कम होती है |  इनमें एक समय में एक ही user कार्य कर सकता है |




मिनी कंप्यूटर Mini computer:-







मिनी कंप्यूटर छोटे आकार के कंप्यूटर होते है | इनका प्रयोग संगठनों,खाते के रख रखाव, आदि में किया जाता है |



मेनफ़्रेम कंप्यूटर mainframe computer:-









मेनफ़्रेम कंप्यूटर आकर में बहुत बड़े होते है इनका उपयोग जटिल गणनाओ व अधिक मात्रा में डाटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता हैं | इनका उपयोग रेलवे,रिसर्च संगठन करते हैं |



सुपर कंप्यूटर  Super computer:-






सुपर कंप्यूटर कार्ये करने में बहुत तेज़ होते है इनका आकर बड़ा होता है |  मौसम की भविष्यवाणी,रिसर्च सेंटर,अंतरिक्ष अभियान आदि में प्रयोग होते हैं |  सुपर कंप्यूटर की गति Tera flops में मापी जाती है |






उद्देश्य के आधार पर  On the basis of purpose 


साधारण उद्देश्य Common purpose :-
इन कम्प्यूटरो को साधारण उद्देश्य से बनाया जाता है | इन कम्प्यूटरो का प्रयोग पत्र,दस्तावेज,आदि तैयार करने में करते हैं |





विशेष उद्देश्य special purpose:- 
इन कम्प्यूटरो को विशेष काम हेतु बनाया जाता हैं | इन कम्प्यूटरों का उपयोग विशेष कार्यो जैसे अंतरिक्ष अभियान, उपग्रह मिशन, आदि में किया जाता है |







 कंप्यूटर से जुड़े तथ्य facts :-

  • कंप्यूटर के जनक सर चार्ल्स बैवेज थे | 
  • कंप्यूटर की 1 बाइट में 8 बीट होती है |
  • 1 किलो बाईट  1024 बाईट के बराबर होता है |
  • विश्व का सुपर कंप्यूटर Cray -1  था व मिनी कंप्यूटर PDP-1 था |
  • 1 MB (मेगा बाईट) 1024 KB के बराबर होती है |
  • 1 GB  (गीगा बाईट) 1024 MB के बराबर होती है |








आज के लेख में हम ने जाना कंप्यूटर, computer के प्रकार ,कंप्यूटर से जुडी बातें। आप को यह जानकारी कैसी लगी comment कर जरूर बताये। .... 








Your best teacher is your last mistake.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ