विश्व पर्यावरण दिवस : 5 जून ,थीम,होस्ट देश, फेक्ट। World environment day:5 June ,theme ,host,fact.


विश्व पर्यावरण🌳🌲🌷 दिवस


हेलो दोस्तों,
पृथ्वी पर मानव द्वारा फैलाये गए प्रदूषण, मानव द्वारा प्रकति को नुकसान,भड़ता तापमान आदि कारणों को रोकने एंव पर्यावरण की सुंदरता और पर्यावरण की शुध्दता को बरकरार रखने के लिए विश्व भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है | पर्यावरण दिवस world environment day  के दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.


पर्यावरण सुरक्षा में विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाता है | हर साल एक देश विश्व पर्यावरण की मेजबानी करता है, तथा हर वर्ष एक नई थीम \ theme  होती है | इस विशेष थीम के तहत लोगों को जागरूक किया जाता है |



  • विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है |


तो आइए जानते है विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार कहाँ और कब मनाया गया,थीम क्या थी। पर्यावरण दिवस का महत्व क्या है, आदि के बारे में कुछ जानकारियाँ :-





आज के ब्लॉग में हम बात करेंगे -
पहली बार पर्यावरण दिवस कब मनाया गया?
प्रथम विश्व पर्यावरण सम्मेलन कहाँ हुआ?
विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व?
तथ्य 



विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत  World Environment Day begins :-






  • पर्यावरण की भड़ती गम्भीरता को देखते हुए तथा लोगो को इस विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र के द्वारा सन 1972 में ''मानव पर्यावरण'' नामक एक अभियान अथवा सभा का आयोजन किया गया |
  • इसी अभियान में विश्व पर्यावरण दिवस \ world environment day मनाने का सुझाव आया |

  • इसके लगभग 2 वर्षों के बाद पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया गया | विश्व पर्यावरण दिवस में हर साल लगभग 150 से अधिक देश भाग लेते हैं | विश्व पर्यावरण दिवस के एक ही  host (मेजबान) को सन 1987 से बदला जाने लगा अर्थात अब  सभी देश बारी बारी से विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करते हैं |




विश्व का सबसे बड़ा जंगल 🍀🌳🌳🍀जिसका अपना वायुमंडल है......पढ़े 👈👈 




विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व  Importance of World Environment Day :-

पृथ्वी पर लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा आदि को रोक प्रकति की हरियाली व सुंदरता को बनाये रखने तथा पुरे विश्व को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पर्यावरण दिवस एक महत्यपूर्ण भूमिका निभाता है |

 इस दिन प्रत्येक देश में सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा कई आयोजन किये जाते हैं लेकिन पर्यावरण दिवस पर मुख्य रूप से शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिसका सीधा उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को पहले से ही जागरूक रखना तथा सतर्क करना है |





वायुमंडल की परतों को याद रखने की आसान TRICK👈👈












बात पते की :- प्रकति में गहराई से देखो,
                      और फिर आप सब कुछ 
                      बेहतर समझ जायेगे.........




विश्व पर्यावरण दिवस 2019 Host व Theme:-


  • लोगों को पर्यावरण की भड़ती समस्याओं तथा लोगों का ध्यान इस और आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल इसकी एक थीम होती है जिस पर उस समय का पर्यावरण दिवस मनाया जाता है |
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का Host (मेज़बान) देश चीन है और इस साल की Theme (थीम)  ''Air pollution''है |




2020  Host व Theme -

  • विश्व पर्यावरण दिवस 2020 में जैव विविधता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और जर्मनी के साथ साझेदारी में कोलंबिया में मेजबानी की जाएगी।






कोरोना वायरस😷😷 से जुड़े सवाल और सावधानियाँ 






पर्यावरण दिवस जैसे प्रयासों से सफलता Success due to efforts like Environment Day  :-
पृथ्वी पर बढ़ रहा प्रदूषण, प्रकृति की हरियाली को नुक्सान पहुँचाना, जंगलो में पेड़ो की कटाई आदि कारणों से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भड़ता ही जा रहा है इसीलिए विभिन्न देशों ने प्रकति को बचाने वाले कार्यो को प्रोत्साहन देने के लिए पुरस्कारों का भी वितरित करना शुरू किया है | यदि हमें कोई पेड़ काटता हुआ दिखाई दे तो हमें इसकी शिकायत विभाग से करनी चाहिए | हमें पर्यावरण दिवस व प्रकति को समप्रित अभियानों में शामिल होकर वनों को बचाने के तरीके ढूंढने चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए |
पर्यावरण पर सबसे ज्यादा असर विकास के कारण बदलती जीवन शैली है,हम अपने विकास को तो नहीं रोक सकते लेकिन प्रभावी तकनीकों के माध्यम से प्रदूषण को रोक जरूर सकते हैं |




बात पते की :- एक अकेला पेड़ अपने जीवन में करीब 1 टन कार्बन डाई ओक्साईड अपने में ग्रहण कर लेता है | इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। 



     



तथ्य fact  (विश्व पर्यावरण दिवस) :-



  • प्रथम पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था |
  • पहला विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र अमेरिका  में मनाया गया था उस साल की थीम ''only one earth '' थी |
  • सन 2019 में 45 वा पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा |
  • पर्यावरण दिवस 2018 भारत में मनाया गया था और उसकी थीम ''Beat plastic pollution'' थी |







इस लेख में हम ने जाना विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार कहाँ और कब मनाया गया,थीम क्या थी। पर्यावरण दिवस का महत्व क्या है,
आप को यह जानकारी केसी लगी या इससे जुड़े सवाल के लिए comment जरूर करें। ......




आपको सुझाये गए .... 💬












Your best teacher is your last mistake 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ