डॉ विक्रम साराभाई :- भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानं के जनक (Dr. vikram sarabhai . father of indian space science)

इसरो दिनों दिन नयी उचाईया छु रहा है हाल ही में चंद्रयान-2 की सफलता ने देश का नाम रोशन कर दिया है | आज इसरो दुनियाभर के शीर्ष अंतरिक्ष अनुसंधानों में शुमार हैं |
लेकिन इसके पीछे का एक व्यक्तित्व है जिन्हे भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानं का जनक और पितामाह कहा जाता हैं | हम बात कर रहे है, डॉ विक्रम साराभाई की |
आइए इनकी जयंती के अवसर पर जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण व् रोचक जानकारियां :-





आज के ब्लॉग में हम पढ़ेंगे  -
डॉ विक्रम साराभाई कोन थे ?
इसरो(isro) की स्थापना किसने की ?
भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानं के जनक कौन है ?





डॉ विक्रम साराभाई Dr. Vikram Sarabhai:-


Source :- wikipedia



  • भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानं के पितामाह डॉ विक्रम साराभाई का पूरा नाम ''विक्रम अम्बालाल साराभाई'' था |  इनका जन्म 12 अगस्त 1919 को गुजरात के अहमदाबाद जिले में हुआ था | 

  •  डॉ विक्रम साराभाई के पिता का नाम 'अम्बालाल साराभाई' तथा माता का नाम 'सरला देवी' तथा इनकी पत्नी का नाम 'मृणालिनी' था | 
  • डॉ विक्रम साराभाई ने सन 1940 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्राकर्तिक विज्ञानं में ट्राइपोज़ की डिग्री प्राप्त की |
  •   डॉ विक्रम साराभाई की मृत्यु 30 दिसंबर 1971 (52 वर्ष ) की आयु में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी |




डॉ साराभाई द्वारा स्थापित किये गए कुछ महत्वपूर्ण संस्थान :-

विक्रम सरभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरूवंनतपुरम
वेरिएबल एनर्जी प्रोजेक्ट , कोलकाता
यूरेनियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड , बिहार
सामुदायिक विज्ञानं केंद्र, अहमदाबाद
भारतीयर प्रबधन संस्था, अहमदाबाद




डॉ विक्रम साराभाई द्वारा किये गए रिसर्च  Research done by Dr. Vikram Sarabhai:-
विक्रम साराभाई ने लगभग 90 के करीब वैज्ञानिक शोध पत्र लिखे |
इनका पहला लेख जिसका नाम ''टाइम डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ़ कॉस्मिक रेंज'' था |




Recommended for you:-
शहीद ए आज़म भगत सिंह की कहानी





डॉ विक्रम साराभाई को मिले सम्मान Dr. Vikram Sarabhai gets the honor :-

  • 1962 में डॉ साराभाई को शांति सवरूप भटनागर के पुरस्कार से नवाजा गया | 
  •  1966 में इनको पद्म भूषण से सम्मानित किआ गया |
  • इनके सम्मान में थुम्बा लॉन्चिंग स्टेशन का नाम ''विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र'' रखा गया | 
  • डॉ विक्रम साराभाई को अपने महान कार्य के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से भी नवाजा गया |





तथ्य facts Dr. Vikram Sarabhai :-


डॉ  साराभाई अपनी पत्नी के साथ Source:- wikipedia



  • भारत द्वारा पहले उपग्रह का परीक्षण विक्रम साराभाई के प्रयासो से हुआ था |
  • ISRO की स्थापना इनकी उपलब्धियो में से एक है |
  • 1947 में इन्होने Textile research association की स्थापना की |
  • डॉ होमी जहाँगीर भाभा की मृत्यु के बाद इन्होने भारतीय नाभिकीय कार्यक्रम को संभाला |
  • अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीटूट ऑफ़ मैनेजमेंट की स्थापना की |
  • इन्होने सर सी.वी. रमन की देखरेख में अपना कार्य किया |
  • डॉ विक्रम साराभाई उनकी माता पिता की 8 सन्तानो में से एक थे |
  • इनका परिवार स्वतंत्रता के अभियानों में भी शामिल रहा |
  • इन्होने नेहरू विकास संस्था की स्थापना 1965 में की |










आज के लेख में हमने जाना -डॉ विक्रम साराभाई कोन थे ?इसरो(isro) की स्थापना किसने की ?भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानं के जनक कौन है ?dr. vikram sarabhai के कार्य ,साराभाई के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य। आप को यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय और सुझाव comment कर जरूर बताये 






Your best teacher is your last mistake.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ