संविधान क्या है, संविधान से जुड़े तथ्य ,संविधान की उद्देशिका. What is constitution, facts related to constitution, preamble of constitution.


संविधान क्या है, संविधान से जुड़े तथ्य



हर देश की खुशियाली और तरक्की के पीछे वहाँ के नियम कानून होते हैं ,जो उस जगह या क्षेत्र को निरंतर प्रगति पर ले जाते हैं | भारत एक लोकतान्त्रिक देश है जिसका अपना एक संविधान है, और इसी से ही अपना देश चलाया जाता है |
संविधान बनाने के पींछे कई दिनों की मेहनत तथा कई लोंगो का हाथ रहा है |
आइये जानते हैं संविधान इसके उदेश्ये तथा इससे जुड़े  तथ्यों के बारे-




आज के  ब्लॉग में हम बात करेंगे -
सविधान क्या है ?
सविधान को बनाने में कितना समय लगा ?
अन्य देशो से ली गयी मदद ?
सविधान से जुड़े तथ्य ?
भारत के सविधान की उद्देशिका ?



संविधान क्या है What is constitution :-
संविधान किसी राष्ट्र या राष्ट्र के लोगो द्वारा अपनाये गए नियम कायदे हैं , जिससे किसी राष्ट्र का संचालन किया जाता है |






                                                            




संविधान की उद्देशिका Preamble to the Constitution:-
हर कोई काम किसी न किसी उद्देश्ये से किया जाता है , संविधान बनाने के पीछे  कुछ उद्देशय थे जिसे संविधान की उद्देशिका कहा जाता है ,जो आगे लिखित है :-



डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान देते हुए अम्बेडकर साहब 
                         



" हम भारत के लोग ,भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन ,समाजवादी ,पंथनिरपेक्ष ,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिको को समाजिक ,आर्थिक और राजनैतिक न्याय , विचार ,अभियक्ति ,विशवास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता ,प्रतिष्ठा और अवसर  की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए ,ढृण संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत ,अधिनियमित और आत्मार्पित  हैं | "







अक्सर लोगो में संविधान दिवस तथा गणतंत्र  दिवस में थोड़ा कन्फयूजन होता है संविधान दिवस 26 नवंबर को  मनाया जाता है जबकि 26 जनवरी को गनतंत्र  दिवस मनाया जाता है |

संविधान दिवस  जिस दिन  सारे सदस्य तैयार संविधान पर एकमत हो गए और इसे स्वीकारा गया |
गणतंत्र दिवस वो जिस दिन संविधान लागु किया गया |




recommended for you -

महात्मा गाँधी

भगत सिंह का जीवन




संविधान से जुड़े तथ्य Facts related to constitution:-

  • हमारे देश का संविधान किसी भी देश से सबसे बड़ा हाथ से लिखा गया संविधान है ,जो  अंग्रेजी तथा हिंदी दो भाषाओं में लिखा गया था |
  • संविधान को केलिग्राफ का श्रेय प्रेम बिहारी नारायण रायजादा को जाता है |
  • संविधान को केलिग्राफ करने के लिए प्रेम बिहारी रायजादा ने कोई मेहनताना नहीं लिया था ,बस शर्त रखी की संविधान के हर पेज पर उनका नाम लिखा जाये |

  • संविधान को केरीग्राफ ( विस्तृत ढंग से  लिखने में ) लघभग 6 महीने का समय लगा और लघभग एक करोड़ खर्च आया |
  • डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया |
  • संविधान सभा पहली बेठक  9 दिसंबर 1946  को हुई |





 निर्माण में 2 साल 11 महीने 18 दिन समय लगा |


लघभग 2000 संशोधनों के बाद इसे स्वीकारा गया |



284 सदस्यों में कुल 15 महिलाये थी |



संविधान में अन्य देशो से ली गयी मदद :-

अमेरिका से मौलिक अधिकार

ब्रिटेन से संसदात्मक  प्रणाली 

आयरलेंड से निति निदेशक तत्व 

ऑस्ट्रलिया से प्रस्तावना की भाषा 

जर्मनी से आपातकाल के दौरान राष्टपति की शक्ति 

फ़्रांस स्वत्रंता समानता 

रुस से मौलिक कर्तव्य 







आज के लेख में हमने जाना- 
सविधान क्या है ? सविधान को बनाने में कितना समय लगा ?  अन्य देशो से ली गयी मदद ?  सविधान से जुड़े तथ्य ?  भारत के सविधान की उद्देशिका ? संविधान से जुड़े रोचक तथ्य  आप को यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय और सुझाव comment कर जरूर बतायें। ...... 





your best teacher is your last mistake.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ