Lok Sabha Election 2019 : # Govote.

नमस्कार ,आदाब , दोस्तों।
त्योहारों के देश भारत में हर त्यौहार बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन हमारे लोकतांत्रिक देश भारत का महा त्यौहार या महा पर्व  चुनाव \ मतदान को माना जाता है |  इस महा पर्व में 18 वर्ष या इससे ऊपर के आयु के  हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का उपयोग करने का मौका मिलता है ताकि, हर व्यक्ति अपनी सहमति से देश के शासन में तथा देश के भविष्य में अपना योगदान दे सके  | 17वी लोकसभा के लिए चुनाव की प्रकिया 11 अप्रैल से शरू हो रही है जो 19 मई तक कुल सात चरणों में पुरी होगी | तो आइये जानते है चुनाव व चुनाव कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियाँ |
                           
source:   eci.gov.in 


सीटों की गणित :- देश के सभी 29 राज्यों व 7 केंद्रशासित प्रदेशों की सीटों को मिलाकर कुल 543 सीटों पर मतदान होना है ,जो सात चरणों में पूरा होगा |
प्रत्येक राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों में सीट इस प्रकार है -
उत्तर प्रदेश -80
महाराष्ट्र -48
पशिचम बंगाल -42
बिहार - 40
तमिलनाडु -39
M P-29
कर्नाटक -28
गुजरात -26
आन्ध्र प्रदेश -25
राजस्थान -25
ओडिशा -21
केरल -20
तेलंगाना -17
झारखण्ड -14
असम -14
पंजाब -13
छत्तीसगढ़ -11
हरियाणा -10
दिल्ली -7
जम्मू कश्मीर -6
उत्तराखंड -5
हिमाचल प्रदेश 4
गोवा ,त्रिपुरा ,मेघालय , अरुणाचल , मणिपुर में क्रमशः  - दो -दो
मिजोरम , नागालैंड में क्रमशः -एक -एक
शेष 7  केंद्र शासितों की |


निर्भय हो मतदान करेंगे ,देश का हम सम्मान करेंगे



चरण व तिथियाँ :- प्रत्येक 7 चरणों की तिथियां व इन चरणों में सीटों की संख्या इस प्रकार है -
प्रथम -11 अप्रैल -सीटों की संख्या -91
दूसरा -18 अप्रैल -97
तीसरा -23 अप्रैल -115
चौथा -29 अप्रैल -71
पाँचवा -6 मई -51
छँटा -12 मई -59
सातवां -19 मई -59
                   
                     

source: eci.gov.in website 

तथ्य :-
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा है |
मतगणना 23 मई को होगी |
इस चुनाव में हिमाचल का तशीगंग विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन है ,जो समुन्द्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर है |
उत्तर प्रदेश ,बिहार ,पशिचम बंगाल में चुनाव सातों चरणों में होंगे |
16 लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है |

हेल्पलाइन नंबर :- चुनाव आयोग ने इलेक्शन के प्रोसेस की जानकारी के लिए एक नंबर जारी किया है जिस पर लोग जानकारी ले सकते है |  #GO CALL 1950 
इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन एप्प भी डाउनलोड कर सकते है |







क्या ?कब ?कैसे ?कहाँ ? या कहानी ? 


Stay Tune (ज्ञान2ज्ञानी)Gyan2gyani





your best teacher is your last mistake . 



नवीनतम अपडेट :
रिजल्ट :542 सीटों का रिजल्ट इस प्रकार है -
पूर्ण बहुमत के लिए एक पार्टी या सहयोगी दलों का 272 सीट जितना जरूरी था जिसे NDA ने 352 सीट जीत कर पूरा किया | अकेले भाजपा पार्टी ने कुल 303 सीटे जीती और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर एक बार फिर सरकार बनाई |
कांग्रेस के सहयोगी दलों UPA ने कुल मिलाकर 87 सीट जीती जिसमे से कांग्रेस ने कुल 52 सीट जीती |
इस बार कुल 67.11 % वोटिंग हुई |


कोन से मंत्री को कोनसा मंत्रालय मिला है ,मंत्रिपरिषद व मंत्रिमंडल के सदस्यों के लिए आप हमारी  यह पोस्ट पढ़ सकते हैं -
मोदी सरकार मंत्रिमंडल ,मंत्रिपरिषद एव मंत्रालय

धन्यवाद |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ